Menu Close

हर एक नागरिक ने न्यूनतम एक गाय, तो पालना चाहिए ! – जिलाधिकारी श्री. राजमणी यादव, वाराणसी

वाराणसी में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में ‘गोपूजन’ का कार्यक्रम

भावपूर्ण पद्धति से ‘गोपूजन’ करते हुए गोभक्त

वाराणसी (उत्तरप्रदेश) : यहां पर ‘गोपाष्टमी’ के उपलक्ष्य में १९ नवंबर को ‘धर्मसंघ शिक्षा मंडल’ के महामंत्री श्री. जगजीतन पाण्डेयद्वारा गोपूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी श्री. राजमणी यादव ने ऐसा आवाहन किया कि, हर एक नागरिक ने न्यूनतम एक गाय का, तो पालन करना चाहिए।

‘धर्मसंघ शिक्षा मंडल’द्वारा प्रतिवर्ष ‘गोपाष्टमी’ को गोपूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत शोभायात्रा भी निकाली गई थी। इस यात्रा में अनेक गोभक्तोंने, गोमाताओंके साथ स्वयंस्फूर्ति से भाग लिया। इस शोभायात्रा के अंत में सभी ने भावपूर्ण पद्धति से ‘गोपूजन’ किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *