Menu Close

पाकिस्तान में भारत विरोधी वक्तव्य करनेवाले मणिशंकर अय्यर और सलमान खुर्शीद पर हिन्दू सेना ने की ‘मकोका’ लगाने की मांग !

कुछ दिनों पूर्व पाकिस्तान की दुनिया’ नामक समाचार वाहिनी को दी भेंटवार्ता में (इंटरव्यू’ में) काँग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने
कहा था कि, ‘पाकिस्तान से बातचीत होने के लिए भाजपा सरकार को हटा कर हमें सत्ता में लाया जाना चाहिए । इसके अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है। तब तक आप लोग प्रतीक्षा कीजिए ।’’

कांग्रेस के ही नेता सलमान खुर्शीद ने भी पाकिस्तान जाकर पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की थी और पाकिस्तान के प्रति भारत के व्यवहार को कठोर बताया था । इन घटनाआें को ध्यान में रखते हुए  हिन्दू सेना संगठन ने देहली पुलिस को पत्र लिखा है । इस पत्र में मांग की गई है कि देश द्रोही कृत्य के लिए मणिशंकर अय्यर और सलमान खुर्शीद पर मकोका (‘मकोका’ अर्थात ‘महाराष्ट्र संगठित अपराध निरोधक कानून’) कानून के अंतर्गत कार्यवाही की जाए और नेताआें से ऐसे विवादित वक्तव्यों की पूछताछ की जाए ।

हम वैध मार्ग से देशद्रोहियों का विरोध करनेवाली हिन्दू सेना का अभिनंदन करते हैं। आशा है कि देहली पुलिस शीघ्र ही इस मांग पर कार्यवाही करेगी । – हिन्दूजागृति

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *