Menu Close

सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर रूस द्वारा किए आक्रमण में मारे गए ६०० जिहादी आतंकी !

क्या भारत कभी आतंकवादियों के विरुद्ध ऐेसा आक्रमण करने का साहस दिखाएगा ?- हिन्दूजागृति

मॉस्‍को – सीरिया पर १८ क्रूज मिसाइल छोडकर लगभग ६०० आतंकवादियों को मार गिराने का दावा रूस के रक्षा मंत्रालय ने किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले चार दिनों में रूस ने सीरिया में लगभग ५२२ बार आक्रमण किया है । इस के साथ ही ६९ लड़ाकू विमान प्रतिदिन १४३ ठिकानों पर आक्रमण कर रहे है ।

इसके अतिरिक्त आतंकियों की आय का स्त्रोत समाप्त करने के लिए उनके १५ तेल भंडारों और ५२३ तेल के ट्रकों को नष्ट किया जा चुका है। रूस ने जिहादियों के २३ प्रशिक्षण स्थल, बम बनाने के ८९ ठिकानों और ४७ हथियार संग्रहों को नष्ट कर दिया है।

गिराए जा रहे बमों पर ‘पेरिस के नाम’ और ‘हमारे लोगों के नाम’ जैसे वाक्‍य लिखकर बमबारी कर रहा है।

बात दें कि, आक्रमण के बाद से ही रूस लगातार इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर आक्रमण कर रहा है। इस बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी फ्रांस के उस प्रस्‍ताव को पास कर दिया है जिसमें इस्लामिक स्टेट के विरूद्ध कार्यवाई की बात कही गई है।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *