Menu Close

इस्लामिक स्टेट ने दी अमरीकी व्हाइट हाउस को उडाने की धमकी !

वॉशिंग्टन – आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस पर आकम्रण की धमकी दी है। साथ ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में और हमले करने की धमकी भी दी है। इस्लामिक स्टेट ने दोबारा एक वीडिया जारी कर यह धमकी दी है। यह वीडियो छह मिनट का है।

वीडियो में इस्लामिक स्टेट का आतंकवादी कहता है, ‘हमने तुमसे शुरुआत की और हम व्हाइट हाउस पर आक्रमण के साथ इसका अंत करेंगे। हम व्हाइट हाउस को उड़ा देंगे, जिस तरह से हमने यहां की प्रतिमाओं को उड़ा दिया है।’ वीडियो में दिखाई देने वाले दूसरे आतंकवादी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को धमकी देते हुए कहा, ‘हम अपनी आत्मघाती पेटियों और कार बम से तुम्हें उड़ा देंगे। तुम जहां भी जाओगे, हम तुम्हारा पीछा करेंगे।’

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *