Menu Close

रामजन्मभूमि में श्रीराममंदिर का निर्माण कार्य करना ही अशोक सिंघल को ‘सच्ची श्रद्धांजली’ सिद्ध होगी ! – हिन्दू जनजागृति समिति

विहिंप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं हिन्दुत्व के अध्वर्यु अशोक सिंघल के निधन से हिन्दुत्व के क्षेत्र में कभी न भरनेवाली हानि उत्पन्न हुई है।

वे रामजन्मभूमि आंदोलन के जनक थे तथा उन्होंने राजन्मभूमि में श्रीराममंदिर का निर्माण कार्य करने हेतु धर्मसंसद, संतबैठकें, धर्मसभा आदि के माध्यम से जो जागृति की, उसके कारण निद्रिस्त हिन्दू समाज जागृत हुआ एवं आगे उनके ही कुशल नेतृत्व में आरंभ की गई लडाई से रामजन्मभूमि मुक्त हुई।

इस ऐतिहासिक आंदोलन के कारण हिन्दुत्व के क्षेत्र में कार्यरत रहनेवालोंको सिंघल का जीवनपट सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने कहा कि, ‘भाजपा शासनद्वारा रामजन्मभूमि में श्रीराममंदिर का निर्माण कार्य करना ही अशोक सिंघल को खरी श्रद्धांजली सिद्ध होगी !’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *