Menu Close

केरल : ‘किस ऑफ लव’ अभियान चलानेवाला राहुल पशुपलन पत्नी के साथ चला रहा था सेक्स रैकेट

प्रेम के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का समर्थन करनेवालों का वास्तविक रूप ही इस घटना से सामने आया है । इसी प्रकार तथाकथित ढोंगी धर्मनिरपेक्षतावादियों का भी वास्तविक रूप शीघ्र ही सामने आना चाहिए । – हिन्दूजागृति

कोच्चि (केरल) : ‘किस ऑफ लव’ अभियान चलानेवाला युगल समेत ८ लोगोंको बुधवार सुबह केरल पुलिस ने बन्दी बनाया है । इन पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, ये लोग फेसबुक और अन्य सोशल मंच के जरिए ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। केरल पुलिस की साइबर सेल ने जाल बिछाकर रैकेट का पर्दाफाश किया। बताया जा रहा है कि पकडे हुए ८ लोगों में एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल और लुटेरा भी शामिल है।

कैसे चलता था सेक्स रैकेट ?

पुलिस के अनुसार ‘किस ऑफ लव अभियान’ के ऑर्गनाइजर युगल संघ बनाकर पूरे केरल में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। इसके लिए ‘कोचु सुंदारिकल’ नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया था। इस पेज पर १८ साल से कम उम्र की लडकियोंके अश्लील छायाचित्र पोस्ट किए जाते थे। आरोप है कि इसके बाद पैसे लेकर लडकियां उपलब्ध करार्इ जाती थीं। केरल पुलिस ने अभी इस पेज को ब्लॉक करा दिया है। इस रैकेट में सहभागी अन्य लोगोंकी खोज की जा रही है। इसी मामले में केरल के नामी बदमाश अकबर को भी पकड लिया है।

बता दे की, पिछले साल केरल के कोझिकोड में एक संगठन के कुछ लोगोंने कॉफी शॉप में खुलेआम अश्लीलता फैलाने के आरोप में विरोध प्रदर्शन किया था। प्रेमी जोडोंकी सरेआम पिटाई की गई। ‘किस ऑफ लव’ अभियान की शुरुआत इसी घटना के बाद हुई। जो बाद में देश के कई दुसरे शहरों में भी पहुंच गया।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *