Menu Close

विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा, पैसे लेकर छेडी गई असहिष्णुता पर बहस !

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह जी द्वारा किए वक्तव्यों के तथ्यों की खोज कर मोदी सरकार संबंधितों पर कठोर कार्यवाही करें ऐसी हिन्दुआें की सरकार से आशा है । – हिन्दूजागृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर असहिष्णुता का आरोप लगाने वालों पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने निशाना साधा है ।

अमरीका के लॉस एंजेलस में एक कार्यक्रम के समय सिंह ने कहा, ‘भारत में असहिष्णुता पर बहस न केवल धोखा है, अपितु बहुत सारा पैसा लेकर बिना किसी कारण खड़ा किया गया मुद्दा है ! असहिष्णुता पर छिड़ी बहस वास्तव में राजनीति से प्रेरित थी और यह एक सोची-समझी नीति के अंतर्गत बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरंभ की गई !’

वीके सिंह ने आगे कहा, ‘जब देहली में विधानसभा चुनाव होने थे, तो अचानक से चर्च पर आक्रमणों का समाचार आया था । समाचार यह भी आया था कि, ईसाई समुदाय की अनदेखी हो रही थी । क्यों ?

क्योंकि कोई था जो इसके बल पर मत पाना चाहता था । मैं नहीं जानता इसके लिए किसने पैसे लिए और लिए या नहीं ! मैं केवल तथ्य रख रहा हूं और आप देखिए कि जैसे ही देहली के चुनाव समाप्त हुए, चर्च पर आक्रमणों की चर्चा अदृश्य हो गई । ऐसा ही कुछ असहिष्णुता पर बहस के साथ भी हुआ है ।’

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *