Menu Close

हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे के बलिदान दिवस पर किया उनके वेबसाइट का प्रारंभ

मेरठ : अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रविवार को नथुराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओ ने कहा कि, वो केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि नथुराम गोडसे से जुड़ी सर्व जानकारियों को सामने लाया जाए। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा, ”नथुराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की ये बात सब जानते हैं, किंतु वो महात्मा गांधी की हत्या करने के लिए क्यों मजबूर हुए ये बात भी जनता के सामने आनी चाहिए।” सुबह कार्यकर्ताओं ने हवन कर नथुराम गोडसे को श्रद्धांजलि दी और उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर हिंदू महासभा की ओर से एक वेबसाइट भी विमोचन किया गया । इस वेबसाइट का नाम ‘नथुराम गोडसे डॉट इन’ रखा गया है। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि, इस वेबसाइट के जरिए नथुराम गोडसे के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपना ज्ञापन भेजकर मांग करेंगे कि, नथुराम गोडसे के जीवनी को स्कूलों में पढाया भी जाए।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *