Menu Close

भोपाल : धार्मिक श‍िक्षा देने के बहाने ७० साल के मौलवी ने १५ साल की लडकी का किया अपहरण

वासनांध जिहाद !

भोपाल (मध्य प्रदेश) : यहां के एक ७० वर्ष आयु के मौलवी ने १५ साल की बच्ची से कथित प्रेम करने के बहाने छेडछाड की । इस प्रकरण में पुलिस ने मौलवी को बन्दी बनाया है।

हफीज नाम का वृद्ध मौलवी भोपाल के एक मुस्लिम परिवार की बेटी को धार्मिक श‍िक्षा देने के लिए उसके घर पर जाया करता था। इसी काल में बुढे हफीज को उस १५ वर्षीय बच्ची से प्रेम हो गया। करीब ६ महीने पूर्व उस मौलवी को कुछ गलत हरकतें करते देख घर वालों ने हफीज को ट्युशन लेने से मना कर दिया। किंतु हफीज के के मन में उस बच्ची के प्रति प्रेम था । मंगलवार को हफीज ने रास्ते से ही बच्ची को रोका और बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। मंगलवार की शाम तक जब बच्ची घर नहीं आयी तो उसकी दादी ने अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज की । पुलिस ने बच्ची के मोबाइल फोन को ट्रैक किया तथा उसके स्थान का पता लगाया । देर रात बच्ची को वृद्ध हफीज के पास से एक घर से बरामद किया। पुलिस ने हफीज पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जब हफीज के क्राइम रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि उसे पांच साल पहले बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *