Menu Close

क्रिया की प्रतिक्रिया है पैरिस का आतंकी आक्रमण, संसार की महाशक्तियां संभल जाएं – आजम खान

यदि आजम खान के ऐसे वक्तव्यों से वे इस्लामिक स्टेट के आक्रमण का एक प्रकार से समर्थन ही कर रहे हैं ऐसा किसी को लगे तो इसमें आश्‍चर्य की कोई बात नहीं ! इस से उनकी मानसिकता दिखाई देती ! – हिन्दूजागृति

azam_khanरामपुर – पैरिस में इस्लामिक स्टेट ने किए आतंकी आक्रमण में १२९ लोग मारे गए, जब की ३५० से अधिक लोग घायल हुए । संसार के सभी देश इस घटना की निंदा कर रहे हैं । परंतु उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी की सरकार के मंत्री आजम खान ने कहा, ‘यह आक्रमण क्रिया की प्रतिक्रिया थी । अमरीका जैसे महाशक्तियों को समझना होगा कि जब उनके बम गिरते हैं, तो निर्धनों के घर उजडते हैं ।’ खान ने यह भी कहा कि, ‘पैरिस नाच-गाने और मद्य का शहर है ।’ आपको बता दें की, गत कुछ महिनों से अमरीका और अन्य देश, सीरिया में इस्लामिक स्टेट के अड्डों पर हवाई आक्रमण कर रहे हैं ।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *