Menu Close

बेंगलूरु सामुहिक बलात्कार पर राज्यमंत्री जी परमेश्वरा ने कहा, ‘रात में टेनिस क्यों खेल रही थी महिला’

महिलाआें पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के स्थानपर इस प्रकार उनका अपमान करनेवाले राजनेता किस मानसिकता के हैं, यह इस वक्तव्य से स्पष्ट होता है । – हिन्दूजागृति

बेंगलूरु – कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु के टेनिस क्लब में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के प्रकरण में राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वरा ने विवादित वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा कि, एक महिला को रात ९.३० बजे टेनिस क्यों खेलना चाहिए। वहीं मंत्री के वक्तव्य के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने त्यागपत्र की मांग की है।

आपको बता दें कि ३५ साल की महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में कबॉन पार्क इलाके के दो सिक्यूरिटी गाड्र्स को बन्दी बनाया है । दोनों गार्ड कर्नाटक स्टेट लॉन टेनिस के बताए जाते हैं। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को सिद्धालिंगैया पाठशाला के पास एक महिला बैठी मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। महिला के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *