Menu Close

यदि सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया गया, तो सडक पर उतरेंगे – श्री. संभाजी भोकरे, शिवसेना, उपजिला प्रमुख, कोल्हापुर

सनातन संस्था को समर्थन देनेवाली शिवसेना के प्रति आभार !

श्री. संभाजी भोकरे

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : सनातन संस्था निरंतर राष्ट्र एवं धर्म रक्षा का कार्य कर रही है।

इस संस्था में ‘राष्ट्रभक्ति’ की सीख दी जाती है। अतः इसकी तुलना ‘सीमी’ से नहीं हो सकती। यदि कोई ऐसा करता है, तो वह १०० कोटि हिन्दुओंका अपमान ही है !

हर घडी साम्यवादियोंका देशद्रोह उजागर हो रहा है, ऐसे में ‘सनातन पर प्रतिबंध लगाया जाए’ ऐसा कहने का उन्हें अधिकार ही नहीं है ! कश्मीरी पंडितोंकी हत्या तथा विस्थापित हिन्दुओंकी घटनाओंके समय क्या पुरोगामियोंके मुंह में ताला लगा था ? रशिया एवं चीन में वर्षा होने पर भारत में छाता खोलनेवाले साम्यवादी हमें देशप्रेम न सिखाएं।

कश्मीर में पाकिस्तान के ध्वज फहराए जाते समय पुरोगामी कभी मुंह नहीं खोलते। ओवैसीद्वारा १०० कोटि हिन्दुओंको समाप्त करने की धमकी दी जाने पर उन्होंने इसका साधारण सा निषेध भी कभी नहीं किया। इसलिए उनकी श्रद्धा किस पर है, यह विश्वविख्यात है !

हम पूरी शक्ति के साथ सनातन संस्था के समर्थन में खड़े हैं !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *