Menu Close

इस्लामिक स्टेट ने ३० सेकंड में की २०० मासूमोंकी गोलियोंसे हत्या

दमिश्क : विश्व के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें सीरिया के २०० मासूम बच्चोंको एक साथ मौत के घाट उतारते दिखाया गया है। आतंकियोंने मासूमोंको एक साथ बैठाकर गोलियोंसे छलनी कर दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि सभी बच्चोंको एक साथ लाइन में बैठाकर आतंकियोंने महज ३० सेकंड में एक के बाद एक २०० मासूमों की हत्या की । आतंकीयोंने इन बच्चोंके हाथ को बांध दिया था और असॉल्ट राइफल से इन पर गोलियां बरसार्इ ।

रूस और अमेरीकाद्वारा लगातार किए गए हवाई हमलोंने इस्लामिक स्टेट के कई आतंकी मारे गए हैं। इसका बदला लेने के लिए इस आतंकी संगठन ने एक रूसी प्लेन को क्रैश करने का दावा किया था।

इसके बाद २०० मासूमोंकी हत्या का वीडियो जारी कर इस्लामिक स्टेट ने अपना निर्दयी चेहरा प्रस्तुत किया है।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *