Menu Close

हिन्दुत्व की कमी भरकर निकालने के लिए देश स्तर पर चुनाव लडेंगे – श्री. उद्धव ठाकरे

हम शिवसेना पक्षप्रमुख श्री. उद्धव ठाकरे जी का अभिनंदन करते हैं की उन्होंने हिंदुत्व के लिए एक अच्छा निर्णय लिया । हम आशा करते हैं की वे पुरे देश में ज्वलंत हिंदुत्व का प्रसार करेंगे । – हिन्दूजागृति

ठाणे – मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा की खुली आलोचना करने के बाद शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि, बिहार में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अब देशस्तर पर भी चुनाव लड सकती है।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के विचारों की कमी भरने के लिए पार्टी ऐसा कर सकती है। शिवसेना राजग का हिस्सा है और उसने बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा था। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के मेयर पद पर पार्टी के राजेन्द्र देवलेकर के चुने जाने के बाद कल्याण में पत्रकारों से चर्चा में उद्धव ठाकरे ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पहले पार्टी अन्य राज्यों में चुनाव मैदान में उतरने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन वह हिंदुत्व के लिए ऐसा करने को तैयार है।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *