Menu Close

भाजपा के पराजय के लिए राम मंदिर, गोहत्या, समान नागरिक कानून आदि कारण – मुन्नाकुमार शर्मा, अखिल भारत हिन्दू महासभा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्नाकुमार शर्मा ने कहा है बिहार का चुनाव मोदी द्वारा किये कार्यों पर जनमत सर्वेक्षण था, जिसमें मोदी पूर्णरूप से असफल साबित हुये हैं। नरेंद्र मोदी ने दो सहस्र चौदह के लोकसभा चुनाव से पूर्व देश की जनता को कई वचन दिये थे। परंतु एक भी वचन पूरा नहीं हो सका । विदेशी बैंकों में जमा कालाधन का वापस न आना, महंगाई न्यून न होना, बेरोजगारी समाप्त न होना, भ्रष्टाचार समाप्त न होना, अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण न होना, गोहत्या को रोकने के लिए केंद्रीय कानून न बनना, देश में समान नागरिक कानून न बनना ये भाजपा की पराजय के कुछ प्रमुख कारण हैं । यदि नरेंद्र मोदी अपने दिए वचनों को शीघ्र पूरा नहीं करेंगे तो दोबारा केंद्र की सत्ता में नहीं आ पायेंगे। भाजपा देशवासियों को दिए वचन पूरे करे, अन्यथा देश की राजनीति से उसका अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *