Menu Close

जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी के बेटे ने हिन्दू युवती से किया विवाह !

यह समाचार पढकर यदि किसी के मन में ‘लव जिहाद’ के विचार आएं, तो इसमें कोई आश्‍चर्य की बात नहीं होगी ! – हिन्दूजागृति

नई देहली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के उत्तराधिकारी और उनके छोटे पुत्र शाबान बुखारी के ढाई वर्ष से चल रहे प्रेमप्रकरण के उपरांत हिंदू युवती से विवाह हो गया है । सूत्रों के अनुसार रविवार देर शाम जामा मस्जिद में हुए विवाह समारोह में कुछ करीबी लोग ही उपस्थित थे । दावत-ए-वलीमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

imam_son_hindu_girl

शाबान को पिछले वर्ष नवंबर में हुए एक भव्य समारोह में बुखारी ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है । सूत्रों के अनुसार, युवती ने इस विवाह के लिए अपना धर्म-परिवर्तन कर लिया है ।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *