Menu Close

राजधानी देहली में तांत्रिक जुल्फिकार द्वारा युवतीसे शारिरीक संबंध बनाने का दबाव !

वासनांध तांत्रिक ! – हिन्दूजागृति

नई देहली : अपने पिता के लिए एक बेटी तांत्रिक की शरण में जा पहुंची। एक विज्ञापन को देखकर वह मध्य प्रदेश से देहली आई। वहां के एक तांत्रिक जुल्फिकार ने पहले युवती से सोना तथा चांदी के साथ बडी मात्रा में पैसा वसुला । इसके पश्चात वह युवती से शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने लगा। युवती ने तांत्रिक के इस प्रस्ताव को नकार दिया।

युवती के पिता कई वर्षोंसे कनाडा में रह रहे हैं। कनाडा जाकर वह अपने परिवार को भूल गए। इससे पूरा परिवार चिंतित रहने लगा। इसलिए युवती ने निश्चय किया की, वह अपने पिता को भारत बुलाकर रहेगी । इस काम के लिए उसने तांत्रिक का सहारा लिया, किंतु तांत्रिक ने पिता को लौटाने हेतु युवती से बडी रकम वसूली तथा उसकी आबरू की भी मांगी ।

देहली के दरियागंज थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास व लूट करने के आरोप में तांत्रिक जुल्फिकार को बन्दी बनाया है । पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर किया है ।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *