Menu Close

मेरठ (उत्तरप्रदेश) : जिहादीयोंने परिजनोंके सामने युवती से किया सामूहिक बलात्कार

मेरठ : उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के एक मकान में घुस कर ३ जिहादी युवकोंने परिवार वालोंके सामने १९ वर्षीय एक युवती से सामूहिक बलात्कार किया और जान से मार डालने की धमकी दे कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार किठौर थाना प्रभारी सुमेर सिंह यादव ने बताया कि वह युवती के घर गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला जिसकी वजह से युवती का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया जा सका। थाना प्रभारी के अनुसार, यह प्रकरण संदिग्ध प्रतीत होता है क्यों कि जांच में युवती के प्रेम-प्रसंग और कथित आरोपियोंके साथ युवती के परिजनोंकी रंजिश का पता चला है। यादव ने बताया कि परिवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात गांव के ३ युवक तस्कीर, अकील और रागिब एक घर में घुस गए। घर में युवती के भाई, भाभी और छोटे बच्चे थे जिन्हें बंधक बना कर आरोपियोंने उनके सामने ही युवती से दुष्कर्म किया।

पीडित युवती के परिजनोंने दर्ज किए परिवाद के आधार पर पुलिस ने आरोपियोंके विरूद्ध सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *