Menu Close

प.पू. आसारामजी बापू आश्रम की ओर से पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारोंको धान्य, मिठाई एवं कपडे वितरित

जोधपुर (राजस्थान) : संत आसाराम बापू आश्रम श्री योग वेदांत समिति की ओर से रविवार को उनके शिष्योंने गरीब पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितोंको भोजन भंडारा तथा जीवन उपयोगी वस्तुएं, धान्य, मिठाई एवं कपडोंका वितरण किया गया। आश्रम के संचालक राजेश भारती ने बताया कि रविवार को गंगाणा रोड क्षेत्र में कथाकार श्रवणराम महाराज साध्वी तरुणा बहन के सान्निध्य में गरीबोंको भगवन्नाम कीर्तन की महिमा बताई गई और कीर्तन करवाया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. भवानीलाल माथुर, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महासचिव कन्हैयालाल शर्मा, श्रीराम सेना के प्रदेश प्रमुख किशोर पालीवाल, हिंदू युवा मोर्चा के महेश जांगला, भारत जागृति मोर्चा के सचिव माणिक देशमुख, संस्कृत रक्षक संघ के राजेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *