Menu Close

देवी-देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंके छायाचित्रवाले पटाखोंका विक्रय करनेवाले व्यक्तियोंपर कठोर कार्यवाही करेंगे।- उपजिलाधिकारी, संभाजीनगर (महाराष्ट्र) 

हिन्दू जनजागृति समिति का अभियान – देवी-देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंके छायाचित्रवाले पटाखोंका विक्रय रोकें !

संभाजीनगर में उपजिलाधिकारी को निवेदन

संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यहां के उपजिलाधिकारी श्री. रविंद्र राजपूत से भेंट कर उन्हें एक निवेदन दिया गया।

इस निवेदन में पटाखोंपर देवी-देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंके छायाचित्र छाप कर एवं ठीक दीपावली की कालावधि में ऐसे पटाखोंको जला कर देवी-देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंकी विडंबना करनेवाले विक्रेताओंपर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस अवसर पर उन्होंने आश्‍वासन दिया कि, वे इस विषय में पुलिस आयुक्त को पत्र भेजेंगे।

इस अवसर पर सनातन संस्था के श्री. शरद चावडा, श्री. अशोक कुलकर्णी, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. गणेश देशपांडे, श्रीमती छाया देशपांडे तथा श्रीमती सुवर्णा निकम उपस्थित थे।
………………………………………………………………………………………..
हिन्दू जनजागृति समिति का अभियान – ‘विनाशकारी पटाखोंपर प्रतिबंध लगाएं !’ 
आप यहां से विस्तार से देख सकते हैं !
……………………………………….

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News