Menu Close

दाऊद के संबंधी जावेद मियांदाद ने कहा – ‘५४ टुकडो में बंट जाएगा भारत´

आतंकवादियों से संबंध रखनेवाले मियांदाद का भारत द्वेष स्पष्ट होता है । भारत की एकता और अखंडता पर प्रश्‍नचिन्ह लगानेवाले मियांदाद को क्या मोदी सरकार उत्तर देगी ? – हिन्दूजागृति

इस्लामाबाद – पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भारत की सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार की तुलना हिटलर सरकार से की है।

पाकिस्तान के एक समाचार चैनल से बात करते हुए मियांदाद ने कहा कि, भारत जल्द ही भाषा और धर्म के आधार पर ५४ छोटे-छोटे टुकडों में विभाजित हो जाएगा।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, भारत में मौजूदा परिस्थिती हिटलर काल के जर्मनी जैसी हैं। भारत में खालिस्तान आंदोलन के सहारे सिख एक अलग देश बनाने की राह पर हैं।

शाहरुख खान से जुडे विवाद पर अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के संबंधी जावेद मियांदाद ने कहा कि, भारत को दुनिया में शाहरुख और सलमान खान की वजह से जाना जाता है। उनके साथ जैसा बर्ताव किया जा रहा है वह ठीक नहीं है।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *