Menu Close

शाहरुख खान जब असहिष्णुता की बात करते हैं तब लगता है कि गुंडा कविता कह रहा है – चिंतामणि मालवीय, भाजपा सांसद

कोटा : देश में असहिष्णुता के विरोध में पुरस्कार लौटाने के विषयमें उज्जैन से भाजपा सांसद चिंतामणी मालवीय ने कोटा में रेलवे महाप्रबंधक के साथ हुई सांसदों की बैठक में कहा, जितनी लडार्इ और दंगे कांग्रेस सरकार में हुए, उतने भाजपा सरकार में नहीं हो रहे है। कांग्रेस ने इन लोगों को लम्बे समय तक पाला, ताकि ऐसे समय में साथ दे सकें।

चिंतामणि ने कहा, हम देश हित की बात करते हैं तो हमें रोकने का प्रयास होता है। धारा ३७०, जनसंख्या नियंत्रण, बांग्लादेशी घुसपैठ जैसी बाते करने पर उसे सांप्रदायिक कहां जाता हैं। मुंह तो राष्ट्रवादी शक्तियों का बंद किया जा रहा है। पुरा प्रकरण बनावटी है, इसके पीछे कोई बहुत शातिर दिमाग है।

चिंतामणि ने कहा, शाहरुख असहिष्णुता की बात करते हैं तो मजाक लगता है, ऐसा लगता है जैसे गुंडा कविता कह रहा हो। जब पाकिस्तान में भूंकम्प आता है तो यहां से पैसा पहुंचाते हैं, मुंम्बई के पास लातूर में भूकम्प आता है तो कौन से बिल में घुस जाते हैं।

इनको देश से लेना-देना नहीं है, वो पाकिस्तानी मानसिकता के हैं। जब भी देश पर चुनौती आई तो वो खड़े नहीं हुए। पाकिस्तान में कुछ भी हुआ तो उनके दिल में पीड़ा उठ जाती है।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *