Menu Close

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर भारत के धार्मिक स्थल

आईएसआई करेगा भारत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

देहली पुलिस के सूत्रोंसे मिली जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियोंने भारत के धार्मिक स्थलोंपर हमले की चेतावनी दी है।

जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के धार्मिक स्थलोंको निशाना बनाने की तैयारी में जुटा है। आईएसआई भारत में सांप्रदायिक माहौल बिगाडने के लिए धार्मिक स्थलोंको निशाना बना सकता है।

पाकिस्तान में रह रहे भारतीय भगोड़ोंके लिए आईएसआई का नया प्लान सामने आया है। पाकिस्तान में पनाह लेनेवाले कई सिख आतंकियोंके सहयोग से भारत में माहौल बिगाडने का प्रयास किया जा सकता है।

यह खुफिया जानकारी मिलने के पश्चात सभी राज्योंके डीजीपी को सतर्क किया गया है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *