Menu Close

गुलाम अली ने भारत दौरे की समाचारों को नकारा

कराची : पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली ने उन समाचारों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि वह दिसंबर में नई देहली या जयपुर में कार्यक्रम के लिए तैयार हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “यदि किसी ने कोई तारीख दी है कि मैं भारत में कार्यक्रम करुंगा तो उसने जरूर अपनी आेर से यह काम किया है। मैंने अगले माह जयपुर में किसी कार्यक्रम के लिए न तो कोई वादा किया है और न ही कोई तारीख दी है।”

गुलाम अली ने पिछले महीने शिवसेना के प्रखर विरोध के बाद मुंबई और पुणे में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उन्होंने ८ नवंबर को नई दिल्ली में निर्धारित कार्यक्रम को भी करने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा, “अभी भारत में कोर्इ भी कार्यक्रम करने की मेरी योजना नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि, मेरे लिए इस समय भारत में जाकर कार्यक्रम करने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है।”

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *