Menu Close

हाफिज सईद से जुडे हैं शाहरुख खान के तार – साध्वी प्राची

असहिष्णुता के मुद्दे पर अभिनेता शाहरुख खान का विरोध करते हुए साध्वी प्राची ने उन्हें आतंकियों का मददगार बताया है ।

१. ‘आतंकियोंके मददगार हैं शाहरुख’

अपने वक्तव्य में साध्वी प्राची ने कहा कि, हाफिज सईद ने शाहरुख खान को न्योता दिया है, जो कि एक बहुत बड़ा आतंकवादी संगठन चलाता है और शाहरुख खान इस संगठन को आर्थिक मदद करते है। इस न्योते से स्पष्ट हो गया कि, शाहरुख खान के तार निश्चित रूप से हाफिज सईद के संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा- मैं पूछना चाहती हूं कि हाफिज सईद ने, जो मुंबई बम धमाके का मास्टर माइंड है, उसने शाहरुख खान को ही न्योता क्यों दिया ?

२. ‘ओवैसी जैसे देशद्रोहियोंपर लगे प्रतिबन्ध’

साध्वी प्राची ने एमआइएस के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी निशाने पर लिया और कहा कि, जो लोग कहते हैं कि १५ मिनट तक हिन्दुस्तान से सैन्य तथा पुलिस को हटा दो और देश हमारे हवाले कर दो, ऐसे देशद्रोही को मैं समझती हूं कि, देश की संसद में प्रतिबन्ध होना चाहिए। जो भारत के टुकड़े टुकड़े करना चाहता है, हिन्दुओंको खत्म करना चाहता है ऐसे लोगो पर प्रतिबन्ध होना चाहिए।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *