Menu Close

वाराणसी: बीजेपी पार्षद शिव सेठ की गोली मारकर हत्या

वाराणसी : मोटरसाइकिल पर सवार कुछ हमलावरों ने कल रात यहां तुलसीपुर क्षेत्र में भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने आज बताया कि रामापुर वार्ड से भाजपा के पार्षद ४० वर्षीय शिव सेठ कल रात काकरमट्टा क्षेत्र से रामापुर स्थित अपने घर को लौट रहे थे तभी मोतीझील के नजदीक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी।

भेलुपुर के सर्कल अधिकारी डी. पी. शुक्ला ने बताया कि मौके से फरार होने से पहले हमलावरों ने सेठ की कनपटी और पीठ में गोली मारी। सेठ को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करार दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भेलुपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *