Menu Close

कर्नाटक के भाजपा नेता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री सिद्धरामैय्या ने गोमांस खाया तो उनका सिर काट दिया जाएगा !’

आपको बता दें की, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैय्या ने पिछले सप्ताह कहा था कि, ‘मैं गोमांस नहीं खाता हूं परंतु अब खाऊंगा ।  इस पर कर्नाटक स्थित शिवमोग्गा शहर के नगर निकाय परिषद के भूतपूर्व अध्यक्ष एस एन चन्नबसप्पा ने एक वक्तव्य किया है । उन्होंने धमकी दी है कि, ‘यदि मुख्यमंत्री, गोमांस खाएंगे तो उनका सिर काट दिया जाएगा ।’

चन्नबसप्पा ने आगे कहा, ‘आप गोमाता के गले पर हाथ रखने का साहस कैसे कर सकते हैं ! आप सार्वजनिक रूप से तानाशाह के भांति कह रहे हो कि आप गोमांस खाएंगे ! आप हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं !’

इस पर बोलते हुए सिद्धरामैय्या ने कहा, ‘यदि मैं कहता हूं कि मैं गोमांस खाऊंगा, तो इससे बहुसंख्यक समुदाय को क्या हानी है, क्या हम दूसरे प्रकार का मांस नहीं खाते ?’

इससे कांग्रेसी मुख्यमंत्री का हिन्दूद्वेष ही सामने आता है । ऐसी हिन्दुद्वेषी कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर तो सिमट ही गई है । अब अन्य राज्यों में भी उसे पाठ पढाने के लिए हिन्दू तत्पर हो गए हैं । – हिन्दूजागृति

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *