Menu Close

गुजरात : भाजप के दो नेताआें की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फरार

सूरत – राज्य में सरकार चला रही भाजप के दो स्थानिक नेताआें की सोमवार शाम दो नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस की तीन दल उनकी तलाश कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम दो लोग भाजप नेता शिरीष बंगाली के ऑफिस पहुंचे। इन लोगों ने वहां शिरीष और उनके साथ मौजूद प्रज्ञेष मिस्त्री पर काफी करीब से तीन बार गोलियां चलार्इ । शिरीष भड़ूच के भाजप अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि प्रज्ञेष भाजप युवा मोर्चा में सचिव थे। दोनों हमलावर चेहरे पर कपडा बांधे हुए थे। शिरीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रज्ञेष ने हॉस्पिटल में दम तोड दिया।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी के अनुसार, शिरीष के सिर में गोलियां लगीं, जबकि प्रज्ञेष के पेट पर। एसपी शोभा के अनुसार, प्रकरण की जांच के लिए पुलिस के तीन दल बनाए गए हैं। आरोपियों की खोज की जा रही है। शिरीष की उम्र ५५ साल थी और वह इस क्षेत्र में आरएसएस और भाजप के बडे नेता थे। उनपर पर १५ साल पहले भी एक जानलेवा हमला किया गया था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *