Menu Close

देश के अनेक जिलों में हिन्दुओं से अधिक मुसलमान, केंद्र सरकार पुन: तय करें जनसंख्या नीति ! – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ की जो चिंता है, वही देश के सभी राष्ट्राभिमानियों की चिंता है । परंतु संघ के इस प्रस्ताव पर कृति करने के लिए समान नागरिक कानून की आवश्यकता है । इसिलिए मोदी सरकार को देशहित हेतु इस पर कृति करनी चाहिए, एेसी जनता की अपेक्षा है – हिन्दूजागृति

रांची – संघ ने देश की जनसंख्या नीती कैसी हो एवं इसे किस रूप में लागू किया जाए इस पर विचार-विमर्श किया । इस समय बढती जनसंख्या वृद्धि दर में असंतुलन पर एक प्रस्ताव पारित किया गया । असम, बंगाल और  बिहार जैसे कुछ राज्यों का संदर्भ देतेे हुए, प्रस्ताव में इस बात पर चिंता जताई गई कि इन राज्यों के कुछ जिलों में हिंदुओं से अधिक मुसलमान हो गए हैं ।

बैठक द्वारा संघ ने केंद्र की मोदी सरकार से आवाहन किया है कि, देश में उपलब्ध संसाधन, भविष्य की आवश्यकताएं तथा जनसंख्या असंतुलन को ध्यान में रखते हुए, देश की परिवार नियोजन जैसी जनसंख्या नीती को पुनः तय कर उसे सभी पर लागू किया जाए ।

घुसपैठियों को नागरिक अधिकारों से तथा उन्हें भूमि खरीदने के अधिकार से दूर रखा जाए ।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *