Menu Close

आतंकी की मौत पर रातभर रोई थीं सोनिया गांधी : मुख्तार अब्बास नकवी

नई देहली – केंद्र सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकी ओसामा के मरने पर सोनिया गांधी रात भर रोईं थीं, उन्हें नींद भी नहीं आई थी।

केंद्रीय मंत्री ने यह वक्तव्य सीपीआई नेता वृंदा करात के ट्वीट के बाद दिया। दरअसल, करात की ओर से कहा गया था कि यदि भाजप बिहार में हारती है तो पाकिस्तान ही नहीं पूरे भारत में जश्ना मनाया जाएगा। नकवी ने यह बातें शनिवार को कानपुर में मीडिया से बातचीत में कहीं।

नकवी ने कहा कि, बाटला हाउस की एक आतंकवादी घटना हुई थी। उसके बाद एक कांग्रेस के नेता ने वक्तव्य दिया कि, सोनिया गांधी रातभर सो नहीं पाईं और रोती रहीं। नकवी ने आगे कहा कि सोनिया गांधी से लेकर कुछ साहित्यकारों का एक ही ध्येय है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को बदनाम करो। ये ऐसी ताकतें हैं जो १५ महीने से प्रतिक्षा कर रही हैं कि सरकार को बदनाम करो। नकवी ने पूछा कि घृणा का माहौल कौन फैला रहा है ? मैं सोनिया गांधी को कहूंगा, आप फैला रही है घृणा का माहौल।

स्त्रोत : आइबीएन लाइव्ह

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *