Menu Close

शिवसेना के सांसद श्री. चंद्रकांत खैरेद्वारा संभाजीनगर-महाराष्ट्र के तहसीलदार को मंदिर गिराने से रोका गया !

हिन्दुओंपर होनेवाले आक्रमणोंके विरोध में शिवसेना ही निरंतर आवाज उठाती है; इसलिए हिन्दुओंको शिवसेना का आधार प्रतीत होता है !

संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : यहां के वालुज क्षेत्र में अतिक्रमण मोहिम के अंतर्गत एक मंदिर तोडने आए तहसीलदार श्री. रमेश मनुलोड को शिवसेना के सांसद श्री. चंद्रकांत खैरे ने धमका कर रोक दिया।

इस विषय में श्री. खैरे ने कहा कि, यहां के महिलाओंद्वारा प्रति १०० रुपए संग्रह कर इस मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। देहली में एक मस्जिद १५ वर्ष से सड़क के मध्यभाग में है। उसे तोडने का साहस पुलिस में नहीं है ! ये भ्रष्ट अधिकारी ऐसे अवैधानिक निर्माण कार्य तोडने हेतु नहीं जाते।

यह मोदीजी का राज है, मुगलों का नहीं !

एम.आइ.डी.सी. एवं मंदिर के प्रशासन के बीच इस संदर्भ में विचार-विमर्श चालू है। यह चर्चा चालू रहते में ही जिलाधिकारी ने मंदिर तोडने के आदेश कैसे दिए ? इस कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी स्वयं न आकर उन्होंने तहसीलदारको क्यों भेजा ?

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *