Menu Close

‘धर्मरक्षणार्थ’ धर्मजागृति सभाओंका आयोजन किया जाएगा – मंचर-पुणे के हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा निश्चय

‘धर्मरक्षणार्थ’ धर्मजागृति सभा !

मंचर-पुणे (महाराष्ट्र) : अब हिन्दू धर्म एवं संस्कृति पर हो रहे आक्रमण केवल नगर तक ही नहीं, गांव स्तर पर भी हो रहे हैं !

उन्हें लौटाने हेतु ग्रामवासियोंमें जागृति उत्पन्न हों एवं ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु हिन्दुओंका संगठन स्थापित करने के उद्देश्य से यहां के हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा धर्मजागृति सभाओंका आयोजन करने का निश्चय किया गया।

२५ अक्तूबर को मंचर में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा हिन्दुत्वनिष्ठोंकी बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नारायणगाव, भावडी, पेठ, वडगाव-काशिंबे तथा मंचर के १५ से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

इस अवसर पर हिन्दू धर्माभिमानियोंद्वारा उत्स्फूर्तता के साथ हिन्दू धर्मजागृति सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस समय समिति के श्री. पराग गोखले एवं सनातन संस्था के श्री. चंद्रशेखर तांदलेद्वारा उपस्थित लोगोंको राष्ट्र एवं धर्म की वर्तमान स्थिति एवं धर्म पर होनेवाले आक्रमणोंपर उपायोंके विषय में अवगत कराया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *