Menu Close

एफटीआइआइ विवाद : पुरस्कार लौटानेवाले फिल्म निर्माताआें का अभिनेता अनुपम खेर ने किया विरोध !

नई दिल्ली : कुछ फिल्मकारों के राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने पर अभिनेता अनुपम खेर ने विरोध किया है । पुणे स्थित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया अर्थात एफटीआइआइ के साम्यवादी विचारों के छात्र पिछले १३९ दिन से गजेंद्र चौहान को संस्थान का अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे थे ।

अब यह आंदोलन निरस्त कर दिया गया है ।  छात्रों का कहना था कि गजेंद्र चौहान, संस्थान के अध्यक्ष पद के योग्य नहीं हैं । इन छात्रों का समर्थन करने के लिए १२ चलचित्र निर्माताआें ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिए हैं । इस का अभिनेता अनुपम खेर ने विरोध किया है । खेर ने ट्वीट कर कहा की, पुरस्कार लौटाने वाले, मोदी विरोधी हैं और मोदी को कभी प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते थे । सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके अनुपम खेर ने आरोप लगाया कि इन निर्माताआें ने कांग्रेस के शासनकाल में उन्हें सेंसर बोर्ड से हटवाया था ।

स्त्रोत : एबीपी न्यूज

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *