Menu Close

देशहित के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों से आरक्षण हटाओ ! – सर्वोच्च न्यायालय

जिस बात को न्यायालय समझती है क्या वह राज्यकर्ताआें को समझ में नहीं आती होगी ? फिर भी वे केवल मतों के कारण आरक्षण हटाने का निर्णय नहीं लेते । यह विद्यमान लोकतंत्र की निरर्थकता है ।  हिन्दूजागृति

नई दिल्ली – चिकित्सकीय (‘मेडिकल’) संस्थानों में सुपर-स्पेशिऐलिटी कोर्स में प्रवेश के लिए आरक्षण के विषय में दिए निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, ‘इस में कोई आरक्षण नहीं होना चाहिए । क्योंकि उच्च शिक्षा का स्तर सुधारना देशहित में होगा ।

इसी के साथ, देश के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी सुधरेगी । हमें आशा और विश्‍वास है कि भारत सरकार और राज्य सरकारें बिना विलंब किए, इस पर गंभीरता से विचार करेंगी और आवश्यक निर्देश जारी किए जाने चाहिए ।’ न्यायालय ने इस बात पर दुख जताया कि स्वतंत्रता के ६८ वर्षों के उपरांत भी कुछ विशेषाधिकारों में परिवर्तन नहीं किया गया है । साथ ही यह भी कहा की, ऐसी शिक्षा में भी अधिकतर योग्यता पर आरक्षण भारी पड़ जाता है ।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *