Menu Close

कर्नाटक पुलिसद्वारा श्रीराम सेना के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओंको बन्दी बनाना शुरु ही है !

लोंढा (कर्नाटक) में श्रीराम सेना की सभा में पथराव करने का प्रकरण !

हिन्दुओे, कांग्रेस के राज्य में दंगाखोर धर्मांधोंको नहीं, अपितु धर्मप्रेमी हिन्दुत्वनिष्ठोंको प्रताडित किया जाता है, यह जानें !

खानापुर-बेलगांव (कर्नाटक) : लोंढा में कुछ दिन पूर्व हुए दंगे से खानापुर क्षेत्र भी प्रभावित हुआ था।

इस दंगे को लेकर पुलिसद्वारा अब तक २० लोगोंपर परिवाद प्रविष्ट किए गए हैं। इस दंगे के उपरांत श्रीराम सेना पुलिस का लक्ष्य बन गई है एवं पुलिसद्वारा अब श्रीराम सेना के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओंको भी नियंत्रण में लेना आरंभ किया गया है।

इसलिए पुलिसकर्मियोंके वाहन खानापुर क्षेत्र के देहातों में भी रात्रि-अपरात्रि घूम रहे हैं एवं कठोरता से कार्यकर्ताओंका शोधन किया जा रहा है। पुलिसकर्मी निष्पाप हिन्दू युवकोंपर कार्यवाई कर रहे हैं।

पता चला है कि इसके लिए अतिरिक्त जिला पुलिसप्रमुख श्री. रवींद्र गडादी, बैलहोंगल के पुलिस उपअधीक्षक श्री. शेखर अगडी एवं अन्य पुलिस अधिकारी पिछले अनेक दिनोंसे यहां निरीक्षण करने हेतु बैठे हैं। (यदि पुलिसद्वारा यही शक्ति जिहादी आतंकवादियोंको ढूंढने में प्रयुक्त की गई होती, तो अब तक देश आतंकवाद से मुक्त हो गया होता ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *