Menu Close

लड़कियों के कपड़ों में सीरिया से भागने को मजबूर आईएसआईएस आतंकी

दमिश्‍क : जो काम अमेरिका नहीं कर पा रहा था, वह अब रूस ने करना शुरू कर दिया है। सीरिया में रूस के हवाई हमलों का खौफ आईएसआईएस आतंकियों में नजर आने लगा है। पिछले दिनों ट्विटर पर कुछ फोटोग्राफ्स रिलीज हुई हैं।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आईएसआईएस आतंकी शेव बनाकर अपना हुलिया बदल और लड़कियों के कपड़े पहनकर जान बचाकर भाग रहे हैं।
डेली मेल के मुताबिक आतंकी सीरिया में रूस ने आतंकियों के खिलाफ हमले काफी तेज कर दिए हैं। जो फोटोग्राफ्स ट्विटर पर आई हैं वह सीरिया के अलप्‍पो की हैं। इन फोटोग्राफ्स में एक जगह पर कई सारे बाल और खराब रेजर भी नजर आ रहे हैं।
सीरियाई सीमा को पार कर तुर्की जाने की फिराक में आतंकी अब नकाब पहन रहे हैं और साथ ही मुस्लिम लड़कियों की तरह बाकी कपड़े पहनकर भागने की कोशिशों में हैं।
आतंकियों के सीरिया से भागने की खबरें सीरिया के हमा में हुए हवाई हमलों के बाद आई हैं जिनमें एक ग्रुप में शामिल 40 आतंकी मारे गए थे। इन तस्‍वीरों को एक जर्नलिस्‍ट हाला जाबेर ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है।
एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें एक आतंकी को लड़कियों के कपड़े में पकड़ने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए ले जा रही है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *