Menu Close

एमआयएम ने याकूब मेमन को घोषित किया ‘शहीद’ !

 हिंदुओ, आतंकवादी का समर्थन करनेवाले दलों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करो ! – हिन्दूजागृति

कल्याण – मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के नेता जावेद डॉन ने मुंबई बम धमाके के दोषी याकूब मेमन को शहीद कहा। उन्होंने बुधवार रात में पार्टी कैंडिडेट शकीला बानो के पक्ष में प्रचार करते हुए यह बयान दिया। शकीला बानो कल्याण- डोम्बिवली सिविक पोल में चुनाव लड रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जावेद की याकूब मेमन को शहीद कहते हुए एक विडियो भी वायरल हुई है। जावेद ने अपने एक और पार्टी सदस्य रमीज मजीद के साथ शकीला बानो को वोट देने के अपील की। उन्होंने कहा, ‘याकूब मेमन मुस्लिमों के लिए शहीद हो गया इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को उनकी पार्टी के लिए वोट करना चाहिए।’

विडियो के आधार पर जावेद डॉन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर दिलिप सूर्यवंशी ने बताया कि दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए दी गई हेट स्पीच के लिए भी उन पर केस दर्ज किया गया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *