Menu Close

गोहत्या करनेवालों को प्रधानमंत्री मोदी भी नहीं बचा सकते ! – डॉ. प्रवीण तोगडिया

हम तोगडियाजी को कहना चाहेंगे की, उन्होंने भाजपा सरकार पर दबाव बनाकर पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए । यदि सरकार उनकी नहीं सुन रही है तो उन्हें धर्मप्रेमी और धर्माचरणी लोगों को सत्ता सौंपने के प्रयास करने चाहिए । – हिन्दूजागृति

pravin_togdiya

नागपूर – देश में गाय पर चल रहे विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार को नागपुर में कहा कि, गोहत्या करने वालों को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा, ‘गोहत्या करके कोई भारत में नहीं रह सकता। किसी को यह भ्रम नहीं रखना चाहिए कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव या नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को बचा लेंगे।’

नागपुर के एक स्थानिक समाचारपत्र के वृत्त अनुसार, तोगडिया ने कहा कि, मुसलमान हिंदुओं की भावना का आदर करें और गोहत्या प्रतिबंध के कानून का पालन करें।

वहीं, राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, राम मंदिर बनाने का एक ही रास्ता है – जिस तरह से सोमनाथ मंदिर बना था।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *