Menu Close

दूसरों की भावनाएं आहत किए बिना गोमांस खाइए : कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री

हम मंत्रीजी से पूछना चाहते है की क्या गोहत्या किए बिना गोमांस खाया जा सकता है ? और गोहत्या होती है तो इससे हिंदूंआें की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होेंगी ऐसा वे कैसे कह सकते हैं ? तात्पर्य यह है की व्यक्तिगत रूप से हो या सामूहिक रूप से, बिना धार्मिक भावना आहत किए, गोमांस खाया ही नहीं जा सकता । तो फिर मंत्रीजी अंततः कहना क्या चाहते हैं ? – हिन्दूजागृति

नई दिल्ली : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री और भाजप नेता कलराज मिश्र ने ‘गोमांस विवाद’ पर कहा कि, गोमांस खाना ठीक हो सकता है, पर इससे किसी की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कलराज ने गोमांस विवाद पर कहा कि, जिसे भी गोमांस खाना है, खाए पर प्रचार न करे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि लोग गोमांस खाते हैं तो आप उन्हें कैसे रोक सकते हैं? जब आप सामूहिक रूप से घोषणाआें के साथ गोमांस विवाद को हवा देते हैं तो इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। इस तरह के विवादों से बचना चाहिए।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *