Menu Close

अपहृत बालिका के साथ मौलवी गिरफ्तार

किशनगंज : टेढ़ागाछ व जोकीहाट थाना पुलिस ने डेढ़ माह पहले अपहृत बालिका के साथ अपहरणकर्ता को मंगलवार को दबोच लिया। अररिया जिला के जोकीहाट थाना के चकाई गांव में बालिका को लेकर एक दिन पहले अपहरणकर्ता ३५ वर्षीय मौलवी मुसर्रफ पहुंचा था। अपहरणकर्ता को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। युवती की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पूर्व मौलवी मुसर्रफ की १३ वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया था। अपहृत बालिका के परिजनों को सोमवार को पता चला कि मौलवी मुसर्रफ अपहृर्ता को लेकर अपने घर चकाई, थाना जोकीहाट, जिला अररिया आया हुआ है। जिसकी सूचना परिजनों ने टेढ़ागाछ पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही जोकीहाट पुलिस की सहायता से बालिका को बरामद करते अपहरणकर्ता को दबोच लिया।

बालिका को बरामद करने व अपहर्ता को गिरफ्तार करने के लिए जोकीहाट पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया गया था। सुबह करीब तीन बजे दोनों को पकड़ कर टेढ़ागाछ लाया गया। अपहृता के पिता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसका थाना कांड संख्या १२१ / १५, धारा ३६३, ३६६ ए, भादंवि है। अपहर्ता को जेल भेज दिया गया है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *