Menu Close

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ‘उत्तर भारतीयों को नियम तोडने में मजा आता है !’

नई देहली : केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, वह दिल्ली के एक पूर्व उपराज्यपाल के इस बयान से सहमत हैं कि उत्तर भारतीयों को नियम तोडने में ‘आनंद आता है और उन्हें इसका गर्व होता है।’

रिजिजू ने पुलिस से संबंधित विषयों पर एक थिंक टैंक के उद्घाटन समारोह से कहा कि, मैं देहली के एक (पूर्व) उपराज्यपाल के कुछ वर्ष पुराने वक्तव्य का गवाह हूं। उन्होंने कहा था कि, उत्तर भारत के लोगों को नियम तोडने में आनंद आता है लेकिन शाम तक उन्हें माफी मांगने को मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि जो उन्होंने कहा था, वह सही था।

रिजिजू ने हालांकि उपराज्यपाल का नाम नहीं लिया लेकिन दस्तावेज बताते हैं कि दिल्ली के तत्कालीन उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने फरवरी २००८ में टिप्पणी की थी, यह उत्तर और पश्चिम भारत की विशेषता है कि लोगों को कानून का उल्लंघन करने तथा एेसे कृती पर गर्व का एहसास होता है कि इसके लिए उनके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई।

स्त्रोत : जी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *