Menu Close

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राशिद फिरंगी महली ने कहा, ‘गाय के दूध में है अमृत किंतु मांस में है बीमारी’

हम राशिद फिरंगी महली का अभिनंदन करते है की उन्होंने स्पष्ट रूप से गोमाता के विषय में बताया । क्या अब गोहत्या करने तथा गोमांस खाने का समर्थन करनेवाले ढोंगी धर्मनिरपेक्षतावादी इस पर कुछ बोलेंगे ? – हिन्दूजागृति

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – यहां के दादरी में गोमांस के कारण हुई हत्या पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य राशिद फिरंगी महली ने कहा की यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है । उन्होंने आगे कहा कि हम गोमांस पार्टी के विरोध में हैं । पैगंबर हजरत मोहम्मद ने कहा है कि गाय के दूध में अमृत है, उसका घी लाभदायक है; परंतु उसके मांस से बीमारी होती है । बाबर ने भी अपने बेटे हुमायूं को कहा था कि हिन्दुस्तान की जनता को साथ रखना है तो गोहत्या मत करना । सच्चे मुसलमानों को कुरान और मोहम्मद साहब के आदेश पर विश्‍वास करना चाहिए ।

उन्होंने आगे कहा कि बकरी ईद के दिन मैंने स्वयं तथा धर्म के अन्य उलेमा ने आवाहन किया था कि गोवंशी पशुओं की कुर्बानी न दी जाए । इससे द्वेष फैलता है । कानून भी इसको अनुमति नहीं देता ।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *