Menu Close

लोकतंत्र के नाम पर हिन्दुओं की आस्थाओं को आहत करने की घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा ‘ – पू. संभाजीराव भिडेगुरुजी

प्रधानमंत्री ऐसा आवाहन करे कि लोकतंत्र के नाम पर हिन्दुओं की आस्थाओं को आहत करने की घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा ‘ – पू. संभाजीराव भिडेगुरुजी

श्री दुर्गामाता दौड का स्वागत करते हुए सनातन की साधिका श्रीमती अर्चना तांबडे

सांगली – श्री शिवप्रतिष्ठान द्वारा आयोजित श्री दुर्गामाता दौड के पांचवें दिन दुर्गामाता मंदिर के समक्ष धारकर निवासियों को मार्गदर्शन करते हुए पू. संभाजीराव भिडेगुरुजी ने प्रतिपादित किया कि प्रधानमंत्री को ऐसा आवाहन करना चाहिए कि लोकतंत्र के नाम पर हिन्दुओं की आस्थाओं को आहत करने की घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा । गोमाता तथा भारतमाता के साथ सभी माताओं की रक्षा के लिए ही हिन्दू समाज है, आज प्रत्येक व्यक्ति दादरी प्रकरण के नाम पर शोर मचा रहा है, परंतु गाय की हत्या करते समय कोई भी हिन्दू निश्चित रूप से संतप्त होगा, यह बात किसी के ध्यान में क्यों नहीं आती ? छत्रपति शिवाजी महाराज ने गाय को बलपूर्वक ले जानेवाले कसाई का हात काट कर उसे पाठ पढाया था ।

सनातन संस्था द्वारा श्री दुर्गामाता दौड का स्वागत

राजवाडा परिसर में ग.रा.पुरोहित कन्या शाला के पास सनातन संस्था द्वारा श्री दुर्गामाता दौड का स्वागत किया गया । सनातन की साधिका श्रीमती अर्चना तांबडे द्वारा ध्वज का औक्षण किया गया तथा कु. मैत्रेय तांबडे ने नारियल फोडा । इस अवसर पर श्रीमती मधुरा तोफखाने, श्रीमती स्मिता माईणकर, श्री.दत्तात्रय कुलकर्णी उपस्थित थे । पटवर्धन हायस्कूल, ग.रा.पुरोहित शाला की छात्राएं तथा विधायक श्री.सुधीर गाडगीळ ने भी बडे उत्साह के साथ दौड का स्वागत किया । इस अवसर पर धारकरवासियों द्वारा दी गई ‘सनातन हिन्दू धर्म की जय हो’ इस घोषणाओं से राजवाडा परिसर गूंज उठा था ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *