Menu Close

सनातन के कार्य को सदैव आशीर्वाद – राष्ट्रसंत प.पू. भैय्यूजी महाराज

सनातन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने के संदर्भ में प्रसारमाध्यमों द्वारा प्रसारित समाचार विपर्यस्त !

पूणे – सनातन का कार्य अच्छा है एवं सनातन को सदैव मेरे आशीर्वाद हैं ।  राष्ट्रसंत प.पू.भैय्यूजी महाराज ने ऐसा प्रतिपादन किया । हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री.सुनील घनवट ने उन से भ्रमणभाष पर संवाद करने पर उन्होंने ये उद्गार व्यक्त किए ।

कुछ दिन पूर्व कुछ वाहिनियों पर ‘धर्म के नाम पर राज्यसंविधान को अस्वीकार कर कट्टरतावाद को संजोनेवाले सनातनी तथा जिहादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, राष्ट्रसंत प.पू.भैय्यूजी महाराज ने ऐसा प्रतिपादन किया’, ऐसा समाचार प्रसारित किया गया था । इस विषय में पूछा जाने पर प.पू.भैय्यूजी महाराज ने कहा कि मैंने ऐसा वक्तव्य किया ही नहीं था, माध्यमों ने विपर्यस्त समाचार प्रसारित किया है । (सनातनद्वेष से प्रभावित  प्रसारमाध्यम ! संतों के नाम पर ऐसे विपर्यस्त समाचार प्रसारित करनेवाले प्रसारमाध्यम जनता को क्या दिशा देंगे ? –संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *