Menu Close

साहित्य पुरस्कार लौटानेवाले साहित्यकारों को सरकार दे रही आर्थिक सहायता भी रोके : अर्जुन संपथ

हिन्दू मक्कल कच्छी के अध्यक्ष अर्जुन संपथ ने प्रधानमंत्री से की मांग !

आपको बता दें कि, देश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों की कथित वृद्धि होने का कारण देते हुए, गत कुछ दिनों में अनेक साहित्यकारों ने अपने साहित्य अकादमी पुरस्कार, सरकार को लौटाने की घोषणा की है । इस पर तमिलनाडू के हिन्दू मक्कल कच्छी नामक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन के अध्यक्ष श्री. अर्जुन संपथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है ।

पत्र में संपथ कहते हैं, मोदीजी, जिस दिन से आपने भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली है, संसार में भारत का सम्मान बढा है । अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी और आपकी सरकार की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रविरोधी वामपंथी नास्तिकों ने साहित्य अकादमी तथा भारत सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है । केंद्र में भ्रष्ट कांग्रेस के कार्यकाल में नियुक्त समिति द्वारा अयोग्य प्रत्याशियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें देशभक्ति और राष्ट्रवाद का अभाव है ।’

संपथ जी ने आगे कहा कि, ‘हम माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करते हैं कि वे विधिवत एक नई साहित्य अकादमी का गठन करें और जिन्होंने पुरस्कार लौटाने के वक्तव्य दिए हैं उन लोगों से पुरस्कार लौटा लिए जाएं । साथ ही, यह भी सुनिश्‍चित करें कि उन्हें प्रदान की गई किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता, सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार रोक दी जाए ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *