Menu Close

गांधी आैर जिन्ना ने विभाजन टालने की कोशिश की थी : खुर्शीद कसूरी, पाकिस्तान

खुर्शीद कसूरी के इस वक्तव्य पर क्या कोर्इ विश्वास रखेगा ? इतिहास साक्षी है की, जिन्ना एवं महात्मा गांधी के कूटनीति के कारण भारत का विभाजन हुआ था – सम्पादक, हिन्दूजागृति

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी

मुंबई : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने मंगलवार को कहा कि, यदि महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना देश को एकजुट रखने की अपनी कोशिशों में कामयाब हो गए होते, तो भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास अलग होता।

उन्होंने कहा कि, गांधी और जिन्ना महान नेता थे जिन्होंने बंटवारा रोकने और भारत को एकजुट रखने के लिए सामूहिक रूप से काम किया था।

कसूरी ने कहा, ‘‘यदि गांधीजी और जिन्ना की कोशिशें सफल हो गई होती तो उप महाद्वीप का इतिहास अलग होता।’’ २००२ से २००७ तक विदेश मंत्री रहे कसूरी मणि भवन की यात्रा करने के बाद संवाददाताओंसे बात कर रहे थे। यह स्थान मुंबई में १९१७ से १९३४ के बीच गांधीजी की गतिविधियोंके लिए मुख्य केंद्र था।

स्त्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *