Menu Close

हिंदू संसद में तय होगी हिन्दू धर्म पर हो रहे अाक्रमणोंको रोकने हेतु ठोस रणनीति

श्री महंत नारायण गिरीजी महाराज

वस, गाजियाबाद – ७ और ८ नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली हिंदू संसद का आयोजन गाजियाबाद के श्री महंत नारायण गिरीजी महाराज की अध्यक्षता में किया जाएगा। हिंदू संसद का आयोजन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया जाएगा। ये संत सम्मेलन दूधेश्वरनाथ मठ के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें देश भर से हिंदू समाज के ज्ञानी भाग लेंगे।

मंगलवार को नारायण गिरी महाराज ने बताया कि, आज देश में हिंदू समाज को लेकर कुछ अजीब तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लव जिहाद, गौहत्या, हिन्दुओं की घटती हुई जनसंख्या, सांप्रदायिक दंगे आदि कई कारण हैं, जिसके चलते हिंदू समाज के अनुयायी इस असहज माहौल को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू संसद में हिंदू समाज की सबसे बड़ी कमजोरी जातीय वैमनस्य को खत्म करने की ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *