Menu Close

पुत्तूरू (कर्नाटक) : हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा सनातन संस्था पर प्रतिबंध के विरोध में शासन को निवेदन

पुत्तूरू के तहसीलदार सण्ण रंगय्या को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

पुत्तूरू (कर्नाटक) – ९ अक्तूबर को सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग के विरुद्ध समाज के सभी समविचारी संस्था एवं संगठनों की ओर से यहां के तहसीलदार सण्ण रंगय्या के माध्यम से गृहसचिव को निवेदन दिया गया । इस अवसर पर श्रीराम सेवा समिति, मठंतबेट्टु श्री राजराजेश्वरी देवस्थान, विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल सेवा समिति, श्री दुर्गा भजन मंदिर, श्री महाविष्णु देवस्थान, युवाशक्ति गेलेयर बलग (मित्रमंडल) श्री लक्ष्मी देवी बेट्ट, सविता समाज उप्पीनंगडी शुभोदय स्व सहाय संघ, श्रीगंध स्व सहाय संघ, श्रीकृष्ण भजन मंदिर, श्री पंचिंलगेश्वर स्वामी समुदाय भवन आडलित (प्रशासन) समिति, बेल्लीप्पाडी दूध उत्पादक सहकारी संघ इत्यादि संगठन एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता तथा हिन्दुत्वनिष्ठ नेता श्री. हरिप्रसाद शेट्टी एवं श्री. जनार्दन उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *