Menu Close

गो-तस्करी रोकने में काफी हद तक कामयाबी : राजनाथ सिंंह

गृहमंत्रीजीने अब यह गो-तस्करी पूर्णत: बन्द हो, इसपर ध्यान देना चाहिए – सम्पादक, हिन्दूजागृति

लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, गो-तस्करी के मामलों को रोकने में केंद्र सरकार ने काफी हद तक सफलता पाई है। भारत को बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी पर रोक लगाने में जो सफलता मिली है, उसके कारण ही वहां ‘बीफ’ के रेट बढ़ गए हैं।

अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर आए राजनाथ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते के पक्षधर हैं। इसका फायदा हमें गो-तस्करी पर रोक लगाने में हुआ। भारत को बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी पर रोक लगाने में जो सफलता मिली है, उसके कारण ही वहां बीफ के दाम एकदम से बढ़ गए हैं। ये बीजेपी सरकार की कोशिश का ही नतीजा है।”

गृहमंत्री ने कहा, “आज से ९ महीने पहले भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर १३ लाख गायों की तस्करी की जाती थी। इसकी जानकारी जब मुझे मिली, तो मैंने बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों को हर हाल में तस्करी रोकने के निर्देश दिए। मैंने खुद इस स्थिति पर नजर बनाए रखी। इससे, मौजूदा समय में गायों की तस्करी में काफी गिरावट आई और अब यह सिर्फ ढाई लाख हो गई है। हमारी कोशिश है कि इसे शून्य पर लाया जाए।”

राजनाथ ने कहा, “हम नक्सल वारदात पर भी रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हमारा फोकस देश के पूर्वोत्तर राज्यों की गतिविधियों पर है। अब ऐसी ताकतों को पूरी तरह से कुचलने का वक्त आ गया है। हालांकि, हम बात करने के लिए भी तैयार हैं।”

स्त्रोत : एबीपी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *