Menu Close

गोमांस की पार्टी देनेवाले कश्मीर के विधायक इंजीनियर रशीद को भाजपा के विधायकों ने पीटा

यदि किसी की धार्मिक भावनाआें को जानबूझ कर और वह भी कानून तोड कर आहत किया जाता है;  तो उस के कारण ऐसा करने के लिए उकसानेवाला व्यक्ती अथवा संगठन ही उत्तरदायी होगा । – सम्पादक, हिन्दूजागृति

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाया है । परंतु जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पिछले तीन दिनों से गोमांस पर विवाद चल रहा है । इसी बीच कल भाजपा के विधायकों ने गोमांस पार्टी देने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को विधानसभा में पीट दिया ।

रशीद ने गोमांस पर लगे प्रतिबंध का विरोध करने के लिए सात अक्टूबर को श्रीनगर में गोमांस पार्टी दी थी । इस पार्टी में भाजपा के छे विधायकों ने समर्थकों के साथ पहुंच कर हाथापाई अर्थात मारपीट करते हुए तोड़-फोड़ की थी । इस पृष्ठभूमि पर कल रशीद के विधानसभा पहुंचते ही भाजपा के विधायक रविंद्र रैना ने उन्हे थप्पड मारा । फिर भाजपा के अन्य विधायकों ने उन्हे लात और घूसों से पीटा । विधायक रविंद्र रैना ने बताया कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के साथ बैठक में इंजीनियर रशीद के विरुद्ध कार्रवाई का आग्रह किया है ।

स्त्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *